टेक्नोलॉजी

AI Impact Summit से पहले, Sarvam Edge हुआ लॉन्च

AI Impact Summit की शुरुआत से पहले 'Sarvam Edge' को लॉन्च कर दिया गया है, जो बिना इंटरनेट के काम करेगा।

इस समय AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, और ऑफिस आज हर जगह AI का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, AI टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती थी, और अक्सर प्राइवेसी लीक की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि AI Impact Summit की शुरुआत से पहले ‘Sarvam Edge’ को लॉन्च कर दिया गया है, जो बिना इंटरनेट के काम करेगा।

क्या है Sarvam Edge की खासियत?

वह लोग जो महंगे AI टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, अब वे Sarvam Edge का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि यह टूल बिना इंटरनेट के काम करेगा, जिससे यह 100% सुरक्षित रहेगा। वर्तमान में यह 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, और यह एक स्मार्ट AI है जो आसानी से आपकी भाषा को पहचान सकता है। इसमें स्पीच-टू-टेक्स्ट, ट्रांसलेशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे फीचर्स भी हैं।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

1. छात्र इसे बिना इंटरनेट के इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पढ़ाई और रिसर्च में आसानी होगी। इसके साथ ही, जब इंटरनेट नहीं होगा तो सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन की परेशानियों से भी बचाव होगा।

2. जहां नेटवर्क उपलब्ध नहीं होते, वहां यह टूल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। किसान इसका इस्तेमाल मौसम की जानकारी, फसलों की बीमारी या अन्य समस्याओं के बारे में जानने के लिए कर सकते हैं। वे बोलकर अपनी समस्या को साझा भी कर सकते हैं।

3. जिनके काम में डेटा लीक होने का खतरा होता है, वे Sarvam Edge का इस्तेमाल कर सकते हैं। चूंकि यह क्लाउड सर्वर पर डेटा नहीं भेजता, इस वजह से फाइल लीक होने का खतरा कम हो जाता है।

Related Articles

Back to top button