School Uniform Bride Viral Video: शादी के स्टेज पर स्कूल की ड्रेस में पहुंची दुल्हन, नजारा देख रो पड़ा दूल्हा, Video Viral
शादी के स्टेज पर स्कूल की ड्रेस में पहुंची दुल्हन को देखकर दूल्हा रो पड़ा। 24 सेकंड का यह Emotional Wedding Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। जानिए पूरी कहानी। The groom burst into tears upon seeing the bride arriving at the wedding stage in a school uniform. This 24-second emotional wedding viral video is rapidly trending on social media. Learn the full story.

School Uniform Bride Viral Video: 24 सेकंड की क्लिप ने जीता सोशल मीडिया का दिल
सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक 24 सेकंड का वीडियो लोगों के दिलों को छू गया। इस वीडियो में दुल्हन पारंपरिक लहंगे की जगह स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर शादी के स्टेज पर एंट्री करती नजर आ रही है। यह नजारा देख दूल्हा खुद को संभाल नहीं पाता और भावुक होकर रो पड़ता है। यह वीडियों इन दिनों इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
School Uniform Bride Viral Video
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी के मंच पर खड़ा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। आमतौर पर जहां दुल्हन भारी-भरकम लहंगे और गहनों में सज-धजकर आती है, वहीं इस शादी में नजारा बिल्कुल अलग था। दुल्हन पारंपरिक शादी के जोड़े की बजाय स्कूल की ड्रेस में हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर स्टेज की ओर बढ़ती नजर आती है। कैमरामैन उसके आगे-आगे चलता है और पूरे पल को रिकॉर्ड करता है। जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंचती है, दूल्हा मुड़कर उसे देखता है और कुछ सेकंड के लिए सुन हो जाता है।
24 सेकंड का वीडियो, लेकिन इमोशन भरपूर
महज 24 सेकंड की इस क्लिप में भावनाओं का ऐसा ज्वार देखने को मिलता है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। दुल्हन जब दूल्हे को फूलों का गुलदस्ता देती है, तो दूल्हा अपने आंसुओं को रोक नहीं पाता। उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं। शादी समारोह में मौजूद मेहमान भी इस अनोखे अंदाज को देखकर भावुक हो जाते हैं।
Read More:- BJP vs Congress: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘Leader of Opposing India’ बताकर साधा निशाना
क्यों पहनी दुल्हन ने स्कूल यूनिफॉर्म?
हालांकि वीडियो के साथ पूरी कहानी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह कपल अपने स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानता था। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि यह लुक उनके प्यार की शुरुआत की याद दिलाने के लिए चुना गया होगा। स्कूल ड्रेस शायद उनके रिश्ते की पहली मुलाकात या दोस्ती की निशानी रही हो।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे “सच्चे प्यार की मिसाल” बताया। तो किसी ने कहा, “ऐसे सरप्राइज हर दूल्हे को मिलें”। कई यूजर्स दूल्हे की मासूम प्रतिक्रिया की तारीफ करते नजर आए। यह वीडियो इस बात का उदाहरण बन गया कि शादी सिर्फ रस्मों का नाम नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों का उत्सव भी है।




