न्यूज़
Trending

सीमा हैदर ने अपने छठवें बच्चे का नाम रखा 'भारत',रबूपुरा में धूमधाम से हुआ नामकरण

सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे के नामकरण संस्कार में बेटे का नाम भारत रखा, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। आइये जानते है कैसे चुना 'भारत' नाम?

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी निजी जिंदगी के एक बड़े पड़ाव को लेकर है। सीमा ने हाल ही में अपने छठवें बच्चे के नामकरण संस्कार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम देश के नाम पर ‘भारत’ रखा है।

18 फरवरी को दिया था बेटे को जन्म

सीमा हैदर ने 18 फरवरी, 2026 को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अपने छठवें बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार को रबूपुरा स्थित उनके निवास पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर घर में जागरण कराया गया और हिंदू रीति-रिवाज के साथ बच्चे का नामकरण संस्कार संपन्न हुआ।

कैसे चुना ‘भारत’ नाम?

नामकरण के बारे में जानकारी देते हुए सीमा ने बताया कि पंडित जी ने बच्चे के नाम के लिए ‘भ’ अक्षर सुझाया था। सीमा और सचिन के परिवार ने काफी सोच-विचार किया और अंत में ‘भारत’ नाम पर मुहर लगाई। सीमा ने कहा, ‘भारत से सुंदर नाम और कोई हो ही नहीं सकता। मुझे हिंदू धर्म और भारतीय होने पर गर्व है।’

Read More:- Middle East Tension: होर्मुज पर 60+ देशों की बड़ी बैठक, भारत ने कहा- ‘कोई हमारा दर्द भी समझे’

सचिन के साथ दूसरा बच्चा

सीमा हैदर के अब कुल छह बच्चे हैं। उनके पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ ही भारत में रह रहे हैं। वहीं, भारतीय पति सचिन मीणा के साथ यह उनका दूसरा बच्चा है। इससे पहले सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

‘अब कभी पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती’

मीडिया से बातचीत के दौरान सीमा हैदर काफी भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि भारत के लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं और अपनी बहू मानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “मुझे पाकिस्तान छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। मैं क्रिकेट मैच में भी भारत का ही समर्थन करती हूँ और अब मरते दम तक यहीं रहना चाहती हूँ।’

PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सीमा और सचिन की मुलाकात साल 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। प्यार परवान चढ़ा तो 13 मई 2023 को सीमा पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल होते हुए भारत आ गईं। तब से वह रबूपुरा गांव में सचिन के साथ रह रही हैं। सीमा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं, उनके यूट्यूब चैनल पर 20 लाख (2 मिलियन) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Read More:-‘मेरी खामोशी को हार मत समझना…’ – पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का छलका दर्द, AAP ने कहा ‘डरपोक’

Related Articles

Back to top button