अध्यात्म

Shukra Gochar 2023: शुक्र गोचर के बाद कल होगा गुरु-शुक्र युति का निर्माण, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

कई बड़े ग्रह फरवरी 2023 में राशि परिवर्तन (Grah Rashi Parivartan 2023) करने वाले हैं। जिसके कारण कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। शुक्र ग्रह कल यानी 15 फरवरी को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद गुरु शुक्र की युति (Guru Shukra Yuti) का निर्माण होगा। गुरु ग्रह को धन-धान्य और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है, तो वहीं शुक्र को सुख-शांति व धन का देवता माना जाता है।

शुक्र गुरु की इस युति (Guru Shukra Yuti) से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है। शुक्र के उच्च राशि में होने की वजह से मालव्य योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही गुरु के स्वराशि में होने से हंस राज योग भी बन रहा है। कई राशि के जातकों को इस शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2023) से बेहद लाभ प्राप्त होगा। गुरु शुक्र की यह युति मई के अंत तक रहने वाली है।

जानें किन राशि के जातकों की इस शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2023) से किस्मत चमकेगी…

मीन राशि (Pisces Zodiac)- शुक्र और गुरु ग्रह की युति मीन राशि में ही होने वाली है। ये दोनों ही शुभ और मित्र ग्रह हैं। इसलिए इन दोनों की युति मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाली है। इससे व्यापार कर रहे जातकों को लाभ होगा और नौकरीपेशा जातकों को भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 12 साल बाद होने जा रहा यह गोचर आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली होगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)- गुरु शुक्र की युति मेष राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाली है। यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा और आपकी जीवन की परेशानियां भी दूर हो जाएगी। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही आपको दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)- कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह युति लाभकारी सिद्ध होगी। यदि कोई जातक विदेश में जाकर रहने का विचार कर रहा है, तो उसकी इच्छा पूरी होने की भी संभावना है। साथ ही लंबे समय से अटका हुआ काम भी आपका पूरा हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार करने वाले जातकों के लिए गुरु शुक्र युति बेहद फायदेमंद रहेगी। कोई अटकी हुई डील आपको मिल सकती है। ऐसे में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button