अध्यात्म

solar eclipse: कब लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा, जो दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा।

फरवरी के महीने में इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है, और यह आम ग्रहण से अलग होगा। इस साल के इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर का नाम दिया गया है, क्योंकि इस ग्रहण में सूर्य के चारों ओर एक जलती हुई अंगीठी जैसी रिंग दिखाई देगी। साथ ही इस दौरान सूर्य का 96% हिस्सा चंद्रमा से ढका रहेगा, जो एक दुर्लभ नजारा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण किस दिन लगेगा? आइए जानते हैं:

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा, जो दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। बता दें कि इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या भी रहेगी।

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जांबिया, जिंबाब्वे, मोजांबिक, नामीबिया, तंजानिया, चिली और अर्जेंटीना जैसे देशों में देखा जाएगा। लेकिन इसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा, और यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यदि आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आप नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, अन्य देशों की अंतरिक्ष वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है।

ग्रहण काल में क्या करें और क्या न करें

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, जैसे पूजा-पाठ, विवाह, मुंडन या अन्य शुभ कार्य।

साथ ही घर के मंदिर को ढक कर रखना चाहिए और इस दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।

इस दौरान आप गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं या जिस देवी-देवता में आपकी आस्था हो, उनके नाम का जाप कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button