Iran War: वैश्विक तनाव के बीच PM मोदी-ट्रंप कॉल में Elon Musk शामिल, क्या है इसके पीछे की वजह?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की अहम फोन बातचीत में एलन मस्क के शामिल होने की खबर सामने आई है। जानें पूरी डिटेल।

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच हुई फोन कॉल में हिस्सा लिया। यह कॉल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध हालात पर चर्चा के लिए की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बातचीत मंगलवार को हुई थी और जब से 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू हुई है। यह दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी। इस दौरान वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक निजी व्यक्ति के रूप में एलन मस्क का इस तरह दो देशों के प्रमुखों की बातचीत में शामिल होना असामान्य माना जा रहा है।
Read More:- Delhi News: पीतमपुरा में CM Rekha Gupta ने किया कन्या पूजन, 1000 छात्राओं को बांटी साइकिल
एलन मस्क की भूमिका पर सवाल
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह साफ नहीं हो पाया है कि मस्क ने बातचीत में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया या नहीं। हालांकि, दो अमेरिकी अधिकारियों ने उनके कॉल में शामिल होने की पुष्टि की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संकेत हो सकता है कि एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच संबंध फिर से बेहतर हो रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल सरकारी भूमिका छोड़ने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
यूएस व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत सकारात्मक और उपयोगी रही। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सहयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर भारत की चिंता
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को सुरक्षित और खुला बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग वैश्विक व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।




