Weather Report: दिल्ली-यूपी समेत कई जगहों पर तेज हवाओं ने बदला मौसम, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है और ज्यादातर हिस्सों में लगातार तापमान बढ़ रहा है। कई पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हो रही है और कुछ जगहों पर जारी बर्फबारी थमी नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत में दिन में तेज हवाएं चलेंगी।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में पांच मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी तेज हवाएं चलेंगी। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। यहां भी पांच मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
कई राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। पंजाब और उत्तराखंड में चार मार्च को बारिश होने की संभावना है।
जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में चार से छह मार्च के बीच बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों तक गर्मी की स्थिति जैसी है, वैसी ही रहेगी। इसके साथ ही पश्चिमी हिस्से में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।