दुबई एयरपोर्ट पर दो ड्रोन हमले, चार लोग घायल, उड़ानें सामान्य रूप से जारी
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरान के दो ड्रोन हमले में चार लोग घायल हुए, लेकिन उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से चल रही हैं. Four people were injured in two Iranian drone attacks near Dubai International Airport, but flights are operating normally.

Dubai Airport Drone Attack: दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बुधवार को दो ईरानी ड्रोन गिरने की घटना में चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि घाना के दो नागरिक, बांग्लादेश का एक नागरिक और एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हुए हैं। एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
दुबई एयरपोर्ट विश्व के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां हर साल लगभग साढ़े 9 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने समय रहते ड्रोन हमलों को नियंत्रित किया और यात्रियों और एयरपोर्ट संचालन को सुरक्षित रखा।
Read More:-Gas Supply Crisis: कहीं ऑनलाइन बुकिंग ठप, कहीं सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, देशभर में LPG को लेकर बढ़ी चिंता
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि यह हमला उनके ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 4’ का हिस्सा था। IRGC ने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत कई नई ‘वेव’ लॉन्च की गई थीं, जिनमें मल्टी-लेयर मिसाइल हमले और ड्रोन हमले शामिल थे। यह हमला अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरानी प्रतिक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
पिछले कुछ हफ्तों में दुबई एयरपोर्ट के आसपास कई बार ड्रोन हमलों की कोशिशें हुई हैं। 1 मार्च को भी एयरपोर्ट के पास ड्रोन मलबा गिरा था, जिससे थोड़ी क्षति हुई थी, लेकिन आपातकालीन टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला।
दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं पहले की तरह चल रही हैं और यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है।




