चुनावदेशन्यूज़राज्य

BIHAR :आज बिहार के आरा-बक्सर में नीतीश कुमार का विशेष दौरा, देंगे विकास की बड़ी सौगात

NITISH KUMAR : बिहार के सीएम नीतीश कुमार 6 यानी आज सितंबर को बक्सर जिले के राजपुर आएंगे। इस दौरान वे प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विकास कार्यों को गति देने में पूरी तरह से जुट गए हैं। उनका मकसद साफ है – हर योजना को समय पर पूरा करना और कोई भी कार्य लंबित न रह जाए।

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम खास तौर पर भोजपुर और बक्सर जिलों पर केंद्रित है। वे इन जिलों में पहले से घोषित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज बक्सर को कई नई योजना देंगे पुल निर्माण, सड़क परियोजनाएं और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कामों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री लाभुकों को चेक वितरित करेंगे और जीविका दीदी से भी मुलाकात करेंगे।इसके बाद वे भोजपुर (आरा) में पहुंचकर नए विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और वहां के लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

आपको बताते चलें किनीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए योजनाओं को लेकर सभी जिलों में लगातार विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और कई बड़ी योजना का उद्घाटन भी कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button