मीडिया
Journalist Sakshi Joshi: दिल्ली में पत्रकार साक्षी जोशी की कार पर राड से हमला!

दिल्ली (Delhi) में बीती रात साक्षी जोशी (Sakshi Joshi) के साथ एक हादसा हुआ है। साक्षी जोशी कई न्यूज चैनलों (News Channel) में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकीं और जानी मानी यूट्यूबर (Youtuber) भी है। वे और उनके जानने वाले कुछ लोग एक कार से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी अचानक से उनकी कार पर राड से हमला हुआ। राड किसने फेंका इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, एक गैंग ने राड के जरिए निशाना बनाया और उसके बाद लूटपाट भी की। इसके बाद साक्षी जोशी और उनके परिचित लोगों ने कार को नहीं रोका और टायर से हवा निकालने के बावजूद भी आगे ले जाते रहे। उसके बाद उन्हें एक पीसीआर (PCR) दिखी। जिसके बाद उन्होंने उसके करीब जाकर कार को खड़ा कर दिया। इन सबकी जानकारी साक्षी जोशी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर दी है।