Breaking news

वायरल वीडियो में विजय माल्या–ललित मोदी का भारत पर तंज: खुद को ‘भगोड़ा’ कह उड़ाया मज़ाक, साथ दिखीं रीमा बोरी

भारत के दो सबसे ज़्यादा वॉन्टेड भगोड़े बिजनेसमैन, विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों खुद को भगोड़ा कहकर भारत का मज़ाक उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो में ललित मोदी की गर्लफ्रेंड रीमा बोरी भी नज़र आ रही हैं।

भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े बिजनेसमैन, विजय माल्या और ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों लंदन में आराम से रह रहे हैं, और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का है, जिसमें ललित मोदी भी शामिल हुए थे। सबसे हैरानी की बात यह है कि ललित मोदी ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, और मज़ाक में खुद को और माल्या को “भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े” कहा।

वीडियो में ललित मोदी हंसते हुए कह रहे हैं, “हम दो भगोड़े हैं… भारत के सबसे बड़े भगोड़े।” उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मुझे कुछ ऐसा करने दो जिससे इंटरनेट पर एक बार फिर हलचल मच जाए… जलन से तुम्हारे दिल जल जाएं।” इस बयान से सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं। इस वीडियो में IPL के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की गर्लफ्रेंड रीमा बोरी भी नज़र आ रही हैं। आइए उनके बारे में और जानते हैं।

ललित मोदी ने 2025 में वैलेंटाइन डे पर अपनी नई गर्लफ्रेंड रीमा बोरी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने रीमा बोरी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उनकी 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button