न्यूज़

भाजपा अध्यक्ष ने यमुना किनारे केजरीवाल और CM आतिशी के लिए लगाया सिंहासन, प्रदूषण को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन

छठ पूजा से पहले यमुना के प्रदुषण को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। वीरवार की सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाकर AAP सरकार का विरोध जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2025 के चुनाव से पहले यमुना को साफ करने का वादा किया था। उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा था कि वह स्वयं यमुना में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए हमने ही उन्हें व CM आतिशी को आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों में से कोई नहीं आया।

सचदेवा ने ये भी आरोप लगाया कि यमुना सफाई के लिए मिले फंड को लूटकर खा लिया लेकिन सफाई नहीं की। अब वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए पड़ोसी राज्यों को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एक्स पर पोस्ट कर सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल 2025 चुनाव से पहले यमुना जी में डुबकी लगाने का वादा भी पूरा नहीं कर पाए।

वीरवार सुबह ITO स्थित घाट पर मुख्यमंत्री आतिशी व केजरीवाल के लिए दो कुर्सी लगाई गई। कुछ देर के इंतजार के बाद खुद सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, “मां यमुना से क्षमा मांगी कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल और आतिशी सरकार ने यमुना सफाई फंड के 8500 करोड़ रुपये लूटकर खा लिए पर यमुना जी की सफाई नहीं की।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, पिछले 10 सालों में कोई व्यक्ति दिल्ली के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। बीते 10 सालों में प्रदूषण रोकने के नाम पर सिर्फ विज्ञापन ही दिए गए। दिल्ली की स्थिति ऐसी नहीं होती अगर उन्होंने सच में कोई काम किया होता।
सचदेवा बोले, दिल्ली में सड़कों की हालत बेहद खराब है। केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अपने साथ ऐसे 60 लोगों को चुना है जो दिल्ली की हालत नहीं सुधार पा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को सिर्फ और सिर्फ लूटा है।

Related Articles

Back to top button