
हम अक्सर बर्गर, फ्राइज और सेंडविच आदि के साथ टोमैटो सॉस या केचप खाते हैं। बच्चों को तो खासकर Ketchup और Sauce खाना बहुत पसंद होता है। कई लोगो को लगता है कि सॉस या केचप एक ही हैं, लेकिन ये दोनो अलग-अलग खाने की चीजें हैं। इन दोनो के बीच के सामान्य फर्क को शायद ही आप जानते होंगे। आइए आज जानते हैं सभी के घरों में पाई जाने वाली इस टेस्टी फूड आइटम के बारे में, जिनमें लोग अक्सर कन्फयूज हो जाते हैं।
जानें टोमैटो सॉस और केचप के बीच का अंतर
टोमैटो सॉस और केचप के बीच अंतर को बताने के लिए लोगों के अपने-अपने मत है। कुछ लोगों का मानना है कि सॉस पतला होता है और केचप गाढ़ा। खैर एक जैसा दिखने वाला सॉस और केचप बनता तो टमाटर से ही है, लेकिन केचप और सॉस में और भी मसालों का प्रयोग किया जाता है। केचप को बनाने के लिए टमाटर के अलावा चीनी और कुछ खट्टे-मीठे मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे हल्का गाढ़ा तैयार किया जाता है। इसे गर्म करके बनाने की ज़रूरत नहीं होती है। जबकि सॉस बनाने के लिए इसे गर्म करना पड़ता है। इसमें तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। टोमैटो केचअप में शुगर की मात्रा 25 प्रतिशत तक हो सकती है, वहीं सॉस में शुगर नहीं होती, इसमें मसाले डाले जाते हैं।
केचप टमाटर से ही बने सॉस का मॉर्डन वर्जन है। वहीं सॉस एक सॉस से थोड़ा ज्यादा तरल होता हैॉ। इसे नमी और स्वाद बढ़ाने के लिए खाने के साथ सर्व किया जाता है। अगर दोनो के बीच के बड़े फर्क की बात की जाए तो वो ये है कि केचप में चीनी होती है और सॉस में नहीं।
अब जब कभी भी आपकी टेबल पर सॉस या केचप की बोतल रखी हो तो कनफ्यूज़ होने की बजाय इसका आनंद लें।