देशराज्य

करवा चौथ के दिन पत्नी का किया कत्ल, पति ने छूरे से किया वार

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। करवा चौथ के दिन 85 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 80 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी की पहचान हरचरण सिंह के रूप में की गई है। हरचरण सिंह रिटायर्ड सरकारी अधिकारी है, जो कि पत्नी के साथ लुधियाना के गुरदेव नगर इलाके में रहता था। पति ने घरेलू कलेश के चलते छूरे से वार कर के पत्नी का काम तमाम कर दिया। मृतका की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। आरोपी ने कत्ल के बाद बेटे को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। हरचरण सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ गुरदेव नगर इलाके में रहता था। जबकि बेटा अपने परिवार के साथ पटियाला के एक गांव में रहता था।

छूरे के एक ही वार से पत्नी की मौत 

थाना प्रभारी ने बताया कि हरचरण सिंह रिटा. जिला अटॉर्नी है। जोकि अपनी पत्नी के साथ लुधियाना के गुरदेव नगर में रहता है। जबकि उसका बेटा पटियाला के ही एक गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। पति-पत्नी में काफी समय से लड़ाई-झगड़े चल रहे थे। हरचरण सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह डिप्रेशन का शिकार है। बुधवार दोपहर हरचरण सिंह की पत्नी के साथ किसी बात पर बहस हुई। जिसके बाद हरचण सिंह ने छुरे से हमला कर पत्नी का कत्ल कर दिया। एक ही वार से मंजीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button