Lifestyleन्यूज़

वियतनाम की सैर अब और भी किफायती – Vietjet की शानदार समर वीक सेल शुरू!

जल्दी बुकिंग करने वालों के लिए फाइव-स्टार रिसॉर्ट डील भी उपलब्ध

 

नई दिल्ली। वियतनाम की नई-पीढ़ी की एयरलाइन Vietjet इस गर्मी को और भी खास बनाने जा रही है। भारत से वियतनाम घूमने का सपना देखने वालों के लिए Vietjet ने शुरू की है ‘इन्क्रेडिबल समर वीक सेल’, जिसमें मिल रहे हैं बेहद सस्ते हवाई टिकट और शानदार छूट।

INR 11 में हवाई टिकट!

16 जून से 22 जून 2025 तक, Vietjet अपनी पूरी फ्लाइट नेटवर्क पर यात्रियों को सिर्फ ₹11 (प्लस टैक्स और शुल्क) में टिकट बुक करने का मौका दे रही है। ये टिकट Vietjet की वेबसाइट www.vietjetair.com या Vietjet Air मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
यात्रा की तारीखें: 11 अगस्त 2025 से 28 मार्च 2026 तक।

खाना और लगेज भी फ्री में!

प्री-ऑर्डर करने पर इन-फ्लाइट हॉट मील्स पर 50% की छूट

इकोनॉमी क्लास यात्रियों को 20 किलो चेक्ड-इन बैगेज मुफ्त – भारत-वियतनाम और अन्य अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर

Furama Resort & Villas Danang के साथ एक्सक्लूसिव डील

Vietjet ने भारत से यात्रा करने वालों के लिए Furama Resort & Villas Danang के साथ साझेदारी की है।

पहले 100 यात्री जो 17 जून से 17 जुलाई 2025 के बीच भारत-वियतनाम फ्लाइट्स बुक करेंगे, उन्हें इस शानदार बीच रिसॉर्ट में 30% की छूट मिलेगी।

यह ऑफर एक रात/दो व्यक्तियों, नाश्ते सहित, पर मान्य है।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीमित उपलब्धता।

वियतनाम – एक अनुभव, कई रंग

वियतनाम में पर्यटकों को मिलेगा रोमांच, संस्कृति और विश्राम का अनोखा संगम।

हनोई की पुरानी गलियों में टहलिए

हा लॉन्ग बे की हरे पानी में क्रूज़ का आनंद लीजिए

दा नांग, न्हा ट्रांग और फू क्वोक में सुनहरी धूप का मज़ा लीजिए

होई आन की ऐतिहासिक गलियों और हो ची मिन्ह सिटी की ऊर्जा को महसूस कीजिए

भारत से सीधी फ्लाइट्स, 78 साप्ताहिक उड़ानों के साथ

Vietjet भारत और वियतनाम के बीच कनेक्टिविटी को लगातार मज़बूत कर रही है।
वर्तमान में airline भारत के नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि से हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग तक हर सप्ताह 78 फ्लाइट्स का संचालन कर रही है। इसके अलावा यात्री वियतनाम के माध्यम से बाली, जकार्ता, बीजिंग, शंघाई, सियोल, टोक्यो और ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों तक भी आसानी से और किफायती दरों पर पहुंच सकते हैं।

Vietjet का वादा – सस्ती यात्रा, शानदार अनुभव

Vietjet अपने आधुनिक बेड़े, पेशेवर क्रू और स्वादिष्ट भोजन के साथ यात्रियों को न सिर्फ सस्ती बल्कि यादगार यात्रा का अनुभव देता है। उड़ान में यात्रियों को वियतनामी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन जैसे फो, बन मि, और वियतनामी आइस्ड मिल्क कॉफी का स्वाद भी मिलता है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button