ऑटोटेक्नोलॉजी
Trending

मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से दिल्ली को मिलेगा पहला ‘रिंग मेट्रो नेटवर्क’, 8 मार्च को PM Modi करेंगे उद्घाटन

दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। मजलिस पार्क-मौजपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ दिल्ली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ वाली राजधानी बन जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। Delhi's metro network is set to receive a major boost. With the opening of the Majlis Park-Maujpur and Deepali Chowk-Majlis Park corridors, Delhi will become the country's first capital with a "ring metro." Prime Minister Narendra Modi will inaugurate these projects on March 8th.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई बड़ी मेट्रो परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज-4 के तहत दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर—मजलिस पार्क (Majlis Park) से मौजपुर (Maujpur) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क—का निर्माण पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं का उद्घाटन 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कॉरिडोर के शुरू होने के साथ ही दिल्ली देश की पहली ऐसी राजधानी बन जाएगी जहां रिंग मेट्रो नेटवर्क (Ring Metro Network) की शुरुआत होगी। इससे राजधानी के अलग-अलग इलाकों के बीच आवागमन और भी आसान हो जाएगा।

18,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाएं

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के मुताबिक, इन सभी मेट्रो परियोजनाओं पर कुल 18,300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इनका उद्देश्य दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना और ट्रैफिक दबाव को कम करना है।

8 मार्च को होने वाला उद्घाटन समारोह बुराड़ी (Burari) स्थित निरंकारी मंडल के सामने डीडीए उत्सव स्थल-3 में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेट्रो के नए कॉरिडोर के साथ ही फेज-5 (ए) के तीन नए प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी जाएगी।

Read More:-Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, जेडीयू दफ्तर में नाराज़ कार्यकर्ताओं का हंगामा

मजेंटा लाइन का विस्तार, 9.92 किमी का नया एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में जनकपुरी वेस्ट (Janakpuri West) से आरके आश्रम मार्ग (RK Ashram Marg) तक मजेंटा लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत दीपाली चौक (पीतमपुरा) से मजलिस पार्क तक 9.92 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार किया गया है।

इस रूट पर कुल 7 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं:

  • दीपाली चौक
  • मधुबन चौक
  • उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार
  • हैदरपुर गांव
  • हैदरपुर बादली मोड़
  • भलस्वा
  • मजलिस पार्क

इनमें मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इस विस्तार के बाद मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी।

पिंक लाइन पर 12.31 किमी का मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (Pink Line) पर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (Maujpur-Babarpur) तक लगभग 12.318 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर भी बनकर तैयार हो गया है। इस रूट पर कई महत्वपूर्ण स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • मजलिस पार्क
  • बुराड़ी
  • झड़ौदा माजरा
  • जगतपुर-वजीराबाद
  • सूरघाट
  • नानकसर-सोनिया विहार
  • खजूरी खास
  • भजनपुरा
  • यमुना विहार
  • मौजपुर-बाबरपुर

यह रूट पहले से संचालित मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। इसके शुरू होने के बाद पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो जाएगी और दिल्ली को देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क मिलेगा।

बाहरी दिल्ली और NCR की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इन दोनों कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली, बाहरी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा और सड़क ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

Read More:-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सिक्योरिटी क्लियरेंस, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

फेज-5 (ए) में तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का होगा निर्माण

उद्घाटन समारोह के दौरान दिल्ली मेट्रो के फेज-5 (ए) के तहत तीन नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी।

1. आरके आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर

यह कॉरिडोर मजेंटा लाइन पर बनेगा और इसकी कुल लंबाई लगभग 9.913 किलोमीटर होगी। इस रूट पर 9 स्टेशन होंगे, जिनमें आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, वार मेमोरियल-हाई कोर्ट, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं। यह रूट सेंट्रल विस्टा क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

2. एरोसिटी – IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर

गोल्डन लाइन (Golden Line) पर बनने वाला यह कॉरिडोर लगभग 2.263 किलोमीटर लंबा होगा। इससे एरोसिटी और एयरपोर्ट टर्मिनल-1 के बीच यात्रा बेहद आसान हो जाएगी और एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

3. तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज कॉरिडोर

गोल्डन लाइन का यह कॉरिडोर करीब 3.9 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

प्रदूषण कम करने और NCR को जोड़ने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है, कि इन परियोजनाओं से विकसित दिल्ली के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से न केवल ट्रैफिक कम होगा बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी सहयोग मिलेगा।

इसके साथ ही फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के यात्री वायलेट लाइन से तुगलकाबाद पहुंचकर गोल्डन लाइन के जरिए सीधे IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक जा सकेंगे। वहीं नोएडा के लोग मजेंटा लाइन से कालिंदी कुंज आकर गोल्डन लाइन के माध्यम से दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

Read More:- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा ने लूटी लाइमलाइट, हैवी ज्वेलरी और सिल्क साड़ी में ढाया कहर

Related Articles

Back to top button