टेक्नोलॉजी

धोखेबाजों की खैर नहीं, आ गया ‘Aadhaar AI Mitra’

UIDAI जल्द ही ‘Aadhaar AI Mitra’ टूल लॉन्च करने जा रहा है, जो आधार से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा।

दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। इस इवेंट में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) भी शामिल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक नए AI टूल लॉन्च करने की बात की है। जिसका नाम है Aadhaar AI Mitra। बता दें, यह सिर्फ एक टूल नहीं है, बल्कि आपके आधार कार्ड का बॉडीगार्ड होगा। फिलहाल अभी यह टूल हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली भाषा में बात कर सकता है।

कैसे करेगा काम?

अगर आप आधार कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी को लेकर परेशान रहते हैं, तो यह टूल आपके लिए बेहद फायदेमंद है, जैसे:

अभी तक आधार में कुछ अपडेट होने पर सिर्फ SMS आता था, लेकिन अब Aadhaar AI Mitra छोटे से छोटे बदलाव के लिए सीधे फोन कॉल करेगा। जैसे, अगर आपको आधार में फोटो बदलनी है तो फोटो बदलने से पहले एआई आपको कॉल करेगा और आपसे पूछेगा कि क्या आप खुद यह बदलाव करवा रहे हैं? अगर आप इसे मना कर देते हैं, तो रिक्वेस्ट वहीं कैंसिल हो जाएगी। यानी कोई आपकी जानकारी से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।

Read More:- AI Summit 2026: PM मोदी का ‘MANAV’ विजन, बोले- भारत को AI में भय नहीं, भाग्य दिखता है

अभी चल रही है टेस्टिंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही लोग Aadhaar AI Mitra का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही UIDAI ने बताया कि अभी नए आधार ऐप को करीब 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है और हर दिन लगभग 1 लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं।

क्या है इस टूल का मकसद

इस टूल का मकसद आधार से जुड़ी लोगों की जानकारी को सुरक्षित रखना है। अगर कोई हैकर आपकी जानकारी को बदलने की कोशिश करेगा, तो आपको सीधे एक फोन आएगा। इसी खतरे को कम करने के लिए UIDAI यह नया कदम उठा रहा है।UIDAI जल्द ही ‘Aadhaar AI Mitra’ टूल लॉन्च करने जा रहा है, जो आधार से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा।

Read More- शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर, इस साल Phulera Dooj पर करें ये आसान उपाय

Related Articles

Back to top button