न्यूज़राज्य

Delhi Weather: दिल्ली NCR में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट,जानें अगले 24 घंटे का कैसा होगा हाल।

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव और जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार (17 अगस्त) को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और जाम की वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है. जहां एक ओर बारिश के दौरान थोड़ी मौसमी राहत मिली वहीं बारिश खत्म होते ही उमस बनी हुई है। उमस के अलावा राजधानी में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
दिल्ली-NCR के मौसम में इस हफ़्ते बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है, जिसका असर सोमवार, 18 अगस्त से राजधानी और आसपास के इलाकों में दिखेगा।
सुबह और शाम के समय बादल छाए रहेंगे।कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों तक दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना रहने के साथ-साथ हल्की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है।

दिल्ली-NCR में बारिश से राहत और मुसीबत दोनों
पिछले 24 घंटों में दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बरसात हुई, वहीं राजधानी के धौला कुआं, नारायणा, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा, रोहिणी और संसद मार्ग जैसे इलाकों में भी बारिश ने लोगों को खूब भिगोया।
हालाँकि लगातार हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी चुनौतियां
राजधानी में हुई भारी बारिश ने एक तरफ़ गर्मी से राहत दिलाई, तो दूसरी ओर जलभराव और जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रविवार दोपहर कई इलाकों में घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसी वजह से अगले कुछ समय तक दिल्ली-NCR में बारिश का असर जारी रह सकता है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button