
UPSC सिविल सेवा मेन्स 2025 आज से शुरू, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और ID प्रूफ साथ लेकर समय पर परीक्षा हॉल पहुंचना जरूरी है।परीक्षा में केवल पेन, पेंसिल और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
देश की टॉप और कठिन परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC CSE) आज से शुरू हो रही है।उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. इस साल मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चल रही है, जबकि दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा
कौन-कौन पात्र हैं इस परीक्षा के लिए?इस साल की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणामों में कुल 14,161 उम्मीदवार सफल हुए हैं यही उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। यूपीएससी मेन्स लिखित चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Exam में क्या ले जाना है और क्या नहीं?
– एडमिट कार्ड: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आपका एडमिट कार्ड सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है। इस पर आपकी साफ फोटो और विवरण होना चाहिए।
– पहचान पत्र (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई मान्य सरकारी पहचान पत्र भी साथ रखें।
– लिखने का सामान: केवल पेन और पेंसिल की अनुमति है। नीली या काली स्याही वाला पेन इस्तेमाल करें।
– पानी की बोतल: पारदर्शी (transparent) बोतल में पीने का पानी ले जा सकते हैं।
रिपोर्टिंग टाइम:
सुबह की पाली वाले उम्मीदवार: सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करें
दोपहर की पाली वाले उम्मीदवार: दोपहर 2 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है
समय के बाद किसी भी हालत में एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
यूपीएससी ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा हॉल में नहीं ले जाना है इसमें मोबाइल, स्मार्टवॉच, पीजर, कैमरा, गैजेट्स और किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन डिवाइस शामिल है. ऐसा करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है.उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में अपने बैग या महंगे सामान नहीं लाने की सलाह दी गई है, क्योंकि आयोग की ओर से इसे रखने की सुविधा नहीं है। केवल पेन, पेंसिल और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
विशेष लड़कियों के लिए निर्देश
परीक्षा में भाग लेने वाली सभी लड़कियों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। फ्लैट चप्पल या
सैंडल पहनें। हाई हील्स या बंद जूते पहनने से प्रवेश मेंअसुविधा हो सकती है। कृपया किसी भी प्रकार की धातु की ज्वेलरी जैसे चेन,अंगूठी,झुमके,चूड़ियाँ,पायल या बिंदी क्लिप आदि पहनकर न आएं। इससे सुरक्षा जांच में देरी हो सकती है।
परीक्षा का महत्व
यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स केवल लिखित परीक्षा नहीं है, बल्कि यह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी टॉप सेवाओं में चयन का पहला महत्वपूर्ण कदम है।इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल होंगे और अंतिम चयन के लिए तैयार होंगे।
उम्मीदवारों के लिए टिप्स
एडमिट कार्ड और पहचान प्रमाण सही और साथ रखें।
परीक्षा स्थल पर समय पर पहुंचें।
अनावश्यक सामान घर पर ही छोड़ें।
हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।
केवल जरूरी सामग्री साथ लेकर जाएं।




