UPSC Result 2025: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, BJP नेता के बेटे एकांश ढुल ने हासिल की तीसरी रैंक
UPSC Result 2025 घोषित हो गया है। अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया, जबकि हरियाणा के BJP नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल ने तीसरी रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की है। The UPSC Result 2025 has been declared. Anuj Agnihotri topped the exam by securing All India Rank 1, while Ekansh Dhull, son of Haryana BJP leader Krishan Dhull, achieved a major milestone by securing the third rank. The commission has recommended a total of 958 candidates for appointment.
UPSC Final Result 2025: टॉप 10 लिस्ट जारी
UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 (Civil Services Exam 2025) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 में हुए इंटरव्यू के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
जारी की गई मेरिट सूची के मुताबिक, अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं हरियाणा के बीजेपी नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल ने तीसरी रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
UPSC Result 2025: टॉप 10 उम्मीदवार
- अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri)
- राजेश्वरी सुवे (Rajeshwari Suve)
- एकांश ढुल (Ekansh Dhul)
- राघव झुनझुनवाला (Raghav Jhunjhunwala)
- ईशान भटनागर (Ishaan Bhatnagar)
- ज़िनिया अरोरा (Zinnia Aurora)
- एआर राजा मोहिदीन (AR Raja Mohideen)
- पक्षाल सेक्रेटरी (Pakshal Secretary)
- आस्था जैन (Aastha Jain)
- उज्ज्वल प्रियांक (Ujjwal Priyank)
8 साल की मेहनत के बाद मिली सफलता
एकांश ढुल की सफलता पर उनके पिता कृष्ण ढुल (Krishna Dhul) ने कहा, कि बेटे की उपलब्धि को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि एकांश पिछले आठ वर्षों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था।
उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई छात्र एक लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करे, तो सफलता जरूर मिलती है। परिवार के अनुसार, एकांश शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रहा है और प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखता था।
Read More:- भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, आज से नई दरें लागू
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
एकांश ढुल की इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) ने भी उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेता कृष्ण ढुल को फोन कर उनके बेटे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे युवा पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बनते हैं।
कुल 958 उम्मीदवारों की हुई सिफारिश
UPSC द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक, आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। हालांकि अंतिम नियुक्ति संबंधित सेवाओं में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी।
IAS में कुल 180 पद
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए कुल 180 पद निर्धारित किए गए हैं। इनका वर्गवार विवरण इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग – 74
- ओबीसी – 47
- अनुसूचित जाति – 28
- ईडब्ल्यूएस – 18
- अनुसूचित जनजाति – 13
IFS में 55 पदों पर भर्ती
भारतीय विदेश सेवा (IFS) में कुल 55 पद उपलब्ध हैं। इन पदों का वर्गवार वितरण इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग – 22
- ओबीसी – 15
- अनुसूचित जाति – 8
- ईडब्ल्यूएस – 6
- अनुसूचित जनजाति – 4
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 और उपलब्ध पदों की संख्या के अनुसार की जाएंगी।




