बिहार के वैभव पराशर की “वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” ने रचा नया कीर्तिमान, देशभर में मॉडलिंग की दुनिया में मचाई धूम
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की राह पकड़ी और यहां कठिन संघर्ष के बाद मॉडलिंग इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई।

मुंबई। मायानगरी मुंबई में हर दिन हजारों युवा लड़कियां मॉडल बनने का सपना लेकर कदम रखती हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन और मौके के अभाव में बहुतों का सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में “वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” जैसी एजेंसी इन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।
वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट के संस्थापक वैभव पराशर, बिहार के गोपालगंज जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की राह पकड़ी और यहां कठिन संघर्ष के बाद मॉडलिंग इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई। आज उनकी कंपनी हजारों लड़कियों को मॉडलिंग के क्षेत्र में काम दिला चुकी है और उनका करियर संवार चुकी है।
वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि देशभर में जितनी भी होर्डिंग्स लगाई जाती हैं, उनमें से 50 प्रतिशत मॉडल्स इस एजेंसी द्वारा मैनेज की गई हैं। यह अपने आप में एक अद्वितीय रिकॉर्ड है।
कंपनी के साथ मनुभाई ज्वेलर्स, एमजेआर ज्वेलर्स, दिव्यम ज्वेलर्स, लवानाबाय जिंदल जैसे नामचीन ब्रांड्स काम कर चुके हैं, जिनके लिए वीपी क्राफ्ट ने मॉडल्स उपलब्ध कराए हैं।
यह एजेंसी सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की भी मॉडल्स को कंपनी उनके स्थानीय क्षेत्रों में ही काम दिलाने का कार्य करती है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है — स्थानीय प्रतिभाओं को उनके ही राज्य में अवसर देना।
वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट एक विश्वसनीय मीडिया और विज्ञापन एजेंसी है, जो न केवल मॉडल्स को प्रोजेक्ट दिलाती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, पोर्टफोलियो निर्माण, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और ब्रांड से जुड़ने तक में हर स्तर पर मार्गदर्शन भी करती है।
वैभव पराशर की यह यात्रा न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, सही सोच और मार्गदर्शन से कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफलता की बुलंदियों को छू सकता है।
“वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” आज भारतीय मॉडलिंग उद्योग की एक प्रतिष्ठित पहचान बन चुकी है।