Valentine’s Day Special: चार साल के रिश्ते पर बोले Karan Kundrra, Tejasswi Prakash संग प्यार आज भी वैसा ही
Valentine's Day Special: Karan Kundrra opens up about his four-year relationship with Tejasswi Prakash, saying his love remains the same even today.

Valentine’s Day Special: चार साल के रिश्ते पर बोले Karan Kundrra
वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपने चार साल पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। करण का अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ रिश्ते पर चर्चा करते हुए शब्दों में आत्मविश्वास और सुकून साफ झलकता है। करण ने याद करते हुए बताया कि जब दोनों पहली बार मिले थे, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल जाएगी। उन्होंने कहा, “जब हम मिले थे, तब हमें नहीं पता था कि हम साथ होंगे, डेट करेंगे और प्यार में पड़ जाएंगे।” हालांकि चार साल बीत जाने के बाद भी उनके जज़्बात आज भी वैसे ही मजबूत हैं।

‘Bigg Boss 15’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी
बता दें कि करण और तेजस्वी की मुलाकात रियलिटी शो Bigg Boss 15 के दौरान हुई थी। शो में उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करण ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रिश्ते की मजबूती पर बात करते हुए कहा, “आज भी मैं उसे देखता हूं तो सोचता हूं—ये क्या लड़की है! वह आज भी वैसी ही है जैसी पहली बार मिली थी। हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है। जो मुझे याद दिलाता है कि मैं उससे क्यों प्यार करने लगा था। हमने सही वजहों से प्यार किया था। आज भी वैसी ही चीजें करके बहुत मजे करते हैं।”

एक-दूसरे को समझना ही है सबसे बड़ी ताकत
करण तेजस्वी के साथ चार साल बिताने के बाद मानते हैं कि एक-दूसरे के इमोशंस और मूड को समझना उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “वह मेरे मूड को समझती है और मुझे भी पता चल जाता है कि वह कब खुश नही है और कब खुश है। करण का कहना है कि जब आप साथ में रियलिटी शो कर चुके होते हैं, तो आप एक-दूसरे के हर रूप को देख चुके होते हैं।”

लंबे रिश्तों से मिलती है प्रेरणा
करण अपने आसपास के मजबूत और लंबे रिश्तों से भी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने अपने शो Splitsvilla X6: Pyaar Ya Paisa की को-होस्ट सनी लियोन (Sunny Leone) और उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को साथ देखकर उन्हें भी वैसा ही साथी बनने की प्रेरणा मिलती है। आगे उन्होंने कहा, “जब मैं डेनियल और सनी को साथ देखता हूं तो सोचता हूं कि मुझे भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए वैसा ही बनना है। आप हमेशा कुछ न कुछ सीखते और प्रेरित होते रहते हैं।” वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर करण कुंद्रा की बातें यह साबित करती हैं कि सच्चा प्यार समय के साथ और भी मजबूत होता जाता है।
Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline को वैलेंटाइन डे पर दिया लग्ज़री हेलीकॉप्टर




