मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पक्की! रिसेप्शन का कार्ड वायरल

विजय और रश्मिका की शादी की तारीख सामने आ गई है और सोशल मीडिया पर उनका शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है।

साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए खुशखबरी है। आखिरकार, विजय और रश्मिका की शादी की तारीख सामने आ गई है और सोशल मीडिया पर उनका शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेने जा रहे हैं।

 

बता दें कि कपल ने कहा है कि यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं, 4 मार्च को हैदराबाद के एक बड़े होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी कपल ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है।

कार्ड में लिखा है, ‘मैं आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे समारोह में शादी करेंगे। जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, हमारे लिए बहुत मायने रखता है कि हम उन लोगों के साथ जश्न मनाएं जो हमारी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद इस अवसर को हमारे लिए और भी खास बना देंगे।’

कैसे मिले विजय और रश्मिका

विजय और रश्मिका की जोड़ी को पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) में देखा गया था, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद दोनों को ‘डियर कॉमरेड’ (2019) फिल्म में देखा गया, जिसमें जोड़ी की खूब प्रशंसा हुई थी। तभी से फैंस दोनों को साथ देखना चाहते थे।

Read More:- Valentine’s Day Special: चार साल के रिश्ते पर बोले Karan Kundrra, Tejasswi Prakash संग प्यार आज भी वैसा ही

Related Articles

Back to top button