मनोरंजन
Trending

Vijay-Rashmika Wedding: लाइटों से सजा विजय का घर, शादी की तैयारियां हुई तेज

Vijay-Rashmika Wedding: Vijay's house decorated with lights, wedding preparations in full swing

तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी वायरल हुआ, जिससे फैंस कपल की शादी को लेकर उत्साहित हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय के घर की सजावट बेहद खूबसूरत तरीके से की गई है। देखें वायरल वीडियो।

Watch Video

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि विजय के घर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा, मेहमानों के लिए खास ‘वेडिंग इन्विटेशन बॉक्स’ तैयार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कपल 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाला है।

यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। साथ ही शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी भी होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Read More:- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पक्की! रिसेप्शन का कार्ड वायरल

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। बताया जा रहा है कि अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित आलीशान होटल ‘द मोमेंटोस’ (ITC Hotels) को इसके लिए चुना गया है।

हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

वायरल शादी के कार्ड के अनुसार, उदयपुर में शादी के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। यह रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की, लेकिन अक्टूबर 2025 में उनकी सगाई की खबरों ने फैंस को इशारा दे दिया था।

Read More:- AI Summit 2026: PM मोदी का ‘MANAV’ विजन, बोले- भारत को AI में भय नहीं, भाग्य दिखता है

Related Articles

Back to top button