Viral Video: साधु को कमजोर समझकर बॉडी बिल्डरों ने उड़ाया मजाक, लेकिन एक झटके में उठाया भारी वजन – देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिम में पहुंचे साधु को बॉडी बिल्डर वेट उठाने का चैलेंज देते हैं। इसके बाद साधु जो करते हैं, वह देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। देखें वायरल वीडियो और जानें पूरा मामला। A video is rapidly going viral on social media in which a bodybuilder challenges a monk who has arrived at a gym to lift weights. The monk's subsequent actions leave everyone astonished. Watch the viral video and learn the full story.

Gym Viral Video: भिक्षा मांगने आए साधु ने उठाया भारी वेट, बॉडी बिल्डर रह गए हैरान
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में एक साधारण कपड़ों में दिखाई देने वाला साधु जिम के अंदर पहुंच जाता है और वहां मौजूद लोगों से भिक्षा मांगते हुए नजर आता है।
जिम में मौजूद कई लोग शुरुआत में उसे सामान्य तरीके से देखते हैं, लेकिन कुछ बॉडी बिल्डर उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। मदद करने के बजाय वे साधु को चुनौती देते हैं कि अगर वह भारी वेट उठा ले, तो वे उसे पैसे देंगे।
चैलेंज के बाद बदल गया माहौल
वीडियो में दिखता है कि साधु पहले इस चुनौती को स्वीकार करने से मना करता हैं और हाथ जोड़कर वहां से जाने की कोशिश करता हैं। लेकिन लगातार उकसाए जाने के बाद वह आखिरकार वेट उठाने के लिए तैयार हो जाता हैं।
इसके बाद जो होता है, वह जिम में मौजूद सभी लोगों को चौंका देता है। साधु कुछ पल के बाद अचानक भारी वजन को आसानी से उठा लेता हैं। इतना ही नहीं, वह दो बार वेट उठाकर दिखाता हैं।
https://x.com/Bahubali_IND2/status/2028354687133732900?s=20
हैरान रह गए जिम में मौजूद लोग
यह दृश्य देखकर जिम में मौजूद लोगों के चेहरे के भाव तुरंत बदल जाते हैं। जो लोग कुछ देर पहले हंस रहे थे, वही अब तालियां बजाकर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।
Read More:-Iran Israel War: क्या थी Blue Sparrow Missile की ताकत जिसने बदल दी जंग की दिशा?
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि किसी व्यक्ति को उसके बाहरी रूप से आंकना गलत होता है। वहीं कुछ लोग इसे प्रेरणादायक घटना बता रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड वीडियो भी मान रहे हैं।
फिलहाल इस वीडियो की जगह और समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे जमकर देख व शेयर कर रहे हैं।




