
VIDEO: ‘I Love You’ बोलते ही लड़की ने लड़के पर फेंकी केतली, फिर जो लड़के ने किया वो देख हो जाएंगे दंग
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के का प्रपोज करना उस पर ही भारी पड़ गया। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही लड़का अपनी दोस्त को “I Love You” कहता है, लड़की अचानक गुस्से में आकर उसके सिर पर चाय की केतली से हमला कर देती है। यह अजीबोगरीब घटना इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दोस्ती को समझ बैठा प्यार, प्रपोज करना पड़ा भारी
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्तों के साथ अपनी करीबी दोस्त से मिलने आता है। वह पहले से ही प्लान बनाकर आया होता है कि वह दोस्तों के सामने अपने दिल की बात कहेगा। लड़के को लगता है कि उसकी दोस्त भी उससे प्यार करती है, लेकिन जैसे ही वह “I Love You” बोलता है, माहौल अचानक बदल जाता है।
Read More:- Delhi Budget 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का दिल्ली बजट पेश, जानिए किन सेक्टर को मिला सबसे ज्यादा फायदा
लड़की ने गुस्से में उठाई केतली, कर दिया हमला
प्रपोजल सुनते ही लड़की भड़क जाती है। वह इधर-उधर कुछ ढूंढती है और पास में रखी चाय की केतली उठाकर सीधे लड़के के सिर पर मार देती है। इस अप्रत्याशित रिएक्शन से लड़का भी घबरा जाता है। मामला यहीं नहीं रुकता—वीडियो में आगे दिखता है कि लड़का भी गुस्से में आकर जवाब देता है और स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है।
देखें पूरा वीडियो 👉 https://x.com/gharkekalesh/status/2036048297362866484?s=20
दोनों पक्षों में बढ़ा विवाद, लोगों ने किया बीच-बचाव
घटना के दौरान लड़के के दोस्त भी बीच में कूद पड़ते हैं और झगड़ा बढ़ने लगता है। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और स्थिति को शांत कराया।




