1 मार्च से क्या होंगे बड़े बदलाव, जाने यहाँ
1 मार्च से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो सकते हैं। WhatsApp और Telegram के नए नियम, UPI ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त वेरिफिकेशन, RailOne ऐप की शुरुआत, बैंक मिनिमम बैलेंस कैलकुलेशन में बदलाव और LPG सिलेंडर की नई कीमतें आपकी जेब पर असर डाल सकती हैं। जानें 1 मार्च से लागू होने वाले सभी बड़े बदलावों की पूरी जानकारी।
फरवरी का महीना खत्म होने के कगार पर है। और मार्च शुरू होते ही कुछ नए बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पढ़ने वाला है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 1 मार्च से क्या होंगे बड़े बदलाव॥
पहला बदलाव– अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। 1 मार्च से आप बिना सिम के व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ये कदम सिम स्वैप और फर्जी पंजीकरण के मामलों को देखते हुए उठाया गया है। साथ ही ये बदलाव Telegram पर भी किए जा रहे हैं।
Read More:- Ind vs Zim Memes: भारत की धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए अभिषेक शर्मा, बाबर आज़म क्यों हुए ट्रोल?
दूसरा बदलाव रेल यात्रियों के लिए है, अब पुराना UTS on Mobile ऐप की जगह जल्द ही RailOne ऐप लाया जा सकता है। इस नई ऐप पर जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा की सेवाएं नए ऐप पर उपलब्ध हो सकती हैं।
तीसरा बदलाव UPI यूजर के लिए है। इस बदलाव से डिजिटल ट्रांजैक्शन और सुरक्षित हो जाएगा। वहीं अगर आप बड़ा ट्रांजैक्शन करते हैं तो वेरीफिकेशन के तौर पर अब आपको बायोमेट्रिक्स या एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।
चौथा बदलाव बैंक में मिनिमम बैलेंस के लिए काम का साबित हो सकता है। इस नए बदलाव से अब आपका मिनिमम बैलेंस कैलकुलेशन एक दिन के नहीं बल्कि पूरे महीने के औसत पर होगा, वहीं अगर किसी एक दिन आपके खाते में पैसे कम होते हैं तो महीने के बाकी दिनों में प्राप्त बैलेंस रखने से अब आप जुर्माने से बच सकते हैं।
पांचवां बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में देखने को मिल सकता है। हर महीने की तरह 1 मार्च को भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे व्यवसायों पर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव का सीधा असर पड़ेगा। महीने की पहली तारीख को नई दरें अवश्य जांच लें।




