LPG सिलेंडर महंगा होने पर अपनाएं ये तरीके, बिना गैस भी बन सकता है खाना
ईरान-इजरायल तनाव का असर अब गैस की कीमतों पर भी दिखने लगा है। भारत में LPG सिलेंडर महंगा होने के बाद लोग इंडक्शन चूल्हा और इलेक्ट्रिक केतली जैसे विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। The Iran-Israel tensions are now affecting gas prices. As LPG cylinders become more expensive in India, people are turning to alternatives like induction stoves and electric kettles.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद होने से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते कई देशों में गैस के दाम बढ़ रहे हैं और यही स्थिति भारत में भी देखने को मिल रही है।
कितनी बढ़ी कीमत?
देश में हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 60 रुपये बढ़ाई गई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर करीब 115 रुपये महंगे हो गए हैं। अगर आगे चलकर गैस की सप्लाई और कम होती है, तो लोगों को घर में खाना बनाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कुछ ऐसे विकल्प हैं, जिनका इस्तेमाल करके आसानी से खाना बनाया जा सकता है।
इंडक्शन चूल्हा बन सकता है अच्छा विकल्प
इंडक्शन चूल्हा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह बिजली से चलता है और गैस के मुकाबले जल्दी खाना बना देता है। साथ ही इसमें ऊर्जा की खपत भी कम होती है। यही वजह है कि आजकल कई घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।
इस पर चाय, दाल, सब्जी और चावल जैसे रोजमर्रा के व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए इंडक्शन बेस वाले बर्तन की जरूरत होती है, जो बाजार में कम कीमत में मिल जाते हैं।
Read More:-रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर गूंजी किलकारी, पत्नी लिन लैशराम ने प्यारी सी बेटी को दिया जन्म
इलेक्ट्रिक केतली भी आ सकती है काम
दूसरा विकल्प इलेक्ट्रिक केतली है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल पानी उबालने के लिए किया जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें नूडल्स, सूप, चाय, उबले अंडे और दलिया जैसी चीजें भी बनाई जा सकती हैं।
खासतौर पर छोटे परिवार या अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकती है। बाजार में इलेक्ट्रिक केतली करीब 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में उपलब्ध है।
दुनिया में बढ़ती गैस कीमतों को देखते हुए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुक करने की समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में सिलेंडर की कमी की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में इंडक्शन चूल्हा गैस का एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
अगर आप इंडक्शन चूल्हा खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसकी वॉटेज, बिजली बचाने वाले फीचर्स और BIS मार्क जरूर जांच लें। आमतौर पर घर के इस्तेमाल के लिए 2000 वॉट का इंडक्शन सबसे सही माना जाता है, जबकि बाजार में 800 वॉट से शुरू होने वाले मॉडल भी उपलब्ध हैं।
ऐसा इंडक्शन चुनना बेहतर होता है जिसमें ऑटो स्लीप, पावर कट और वॉटेज कंट्रोल जैसे फीचर मौजूद हों, ताकि बिजली की खपत कम हो सके। साथ ही हमेशा अच्छी कंपनी का BIS मार्क वाला इंडक्शन ही खरीदना चाहिए, क्योंकि सस्ते और लोकल उत्पाद ज्यादा बिजली खर्च करते हैं और जल्दी खराब भी हो सकते हैं।




