मनोरंजन

कौन है वो मिस्ट्री मैन, जिसके साथ मलाइका अरोड़ा ने मनाया वैलेंटाइन?

Who is the mystery man with whom Malaika Arora celebrated Valentine's?

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर सामने आई है। बता दें, इस फोटो में वह इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं, जो सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिस्ट्री मैन 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता बताए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के बीच करीब 19 साल का फासला बताया जा रहा है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

वहीं यह फोटो रेडिट पर शेयर की गई, जिसे देखकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां एक ओर कुछ फैंस खुश नजर आए, वहीं कई यूजर्स ने इसे ‘पीआर स्टंट’ या किसी ब्रांड शूट का हिस्सा बताया। कुछ लोगों का कहना है कि फोटो की लाइटिंग और कंपोजिशन देखकर ऐसा लगता है जैसे इसे जानबूझकर क्लिक करवाया गया हो।

Read More:- ‘The Bluff’ से हॉलीवुड में धमाका, ‘Varanasi’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका

इससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच 12 साल का एज गैप था। अर्जुन के साथ मलाइका ने अपने रिश्ते को कन्फर्म भी किया था, लेकिन इस बार उन्होंने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोगों को बातें करना पसंद है और जब भी उन्हें किसी के साथ देखा जाता है, तो चर्चा शुरू हो जाती है। उन्होंने साफ कहा कि वह बेवजह की बातों को ज्यादा हवा नहीं देना चाहतीं। मलाइका ने यह भी बताया कि कई बार उन्हें किसी दोस्त या जान-पहचान वाले के साथ देखकर लोग गलत मतलब निकाल लेते हैं।

अरबाज खान से तलाक के बाद भी मलाइका ने कहा है कि उन्हें शादी पर विश्वास है। उन्होंने साफ कहा था कि अगर शादी होगी तो अच्छी बात है, लेकिन वह इसके पीछे नहीं भाग रहीं।

Read More:- सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, अफवाह फैलाने वालों को लगाई फटकार

Related Articles

Back to top button