न्यूज़राज्य

सिंगापुर दौरे के पहले दिन योगी सरकार को बड़ी कामयाबी, ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते से यूपी को मिली नई रफ्तार

सिंगापुर दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते किए। जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में टाउनशिप, नोएडा में डेटा सेंटर और कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लॉजिस्टिक्स पार्क से हजारों रोजगार सृजित होंगे। Chief Minister Yogi Adityanath signed investment agreements worth ₹6,650 crore on the first day of his visit to Singapore. A township in the Jewar airport area, a data center in Noida, and a logistics park on the Kanpur-Lucknow highway will create thousands of jobs.

Singapore Visit: 19,500 से ज्यादा रोजगार के अवसर, जेवर में इंटरनेशनल टाउनशिप और डेटा सेंटर पार्क

लखनऊ/सिंगापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन राज्य को बड़ी निवेश सौगात मिली है। वैश्विक निवेशकों के साथ हुई बैठकों में ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते पर सहमति हुई है। यह निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सीएम योगी ने सिंगापुर में निवेशकों को लखनऊ (Lucknow) में अत्याधुनिक डेटा सेंटर (Data Center) स्थापित करने का आमंत्रण भी दिया और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को “भारत का सबसे तेजी से उभरता निवेश गंतव्य” बताया।

यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ ₹6,650 करोड़ का समझौता

सिंगापुर स्थित यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप (Universal Success Group) के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने बहु-क्षेत्रीय निवेश समझौते पर सहमति जताई। जिससे राज्य में तीन बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार ने कहा है कि यह समझौता राज्य में औद्योगिक और डिजिटल इकोनॉमी को नई दिशा देगा।

Read More:- WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! आ रहा है ‘शेड्यूल मैसेज’ फीचर

जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में इंटरनेशनल थीम्ड टाउनशिप

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास 100 एकड़ भूमि पर इंटरनेशनल थीम्ड टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव है। जिसकी निवेश राशि: ₹3,500 करोड़ होगी। इसके तहत संभावित रोजगार 12,000 से अधिक होंगे। यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जिसमें आवासीय कॉम्प्लेक्स, कमर्शियल स्पेस, होटल और रिक्रिएशन जोन आदि शामिल होंगे। इससे जेवर क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलगी।

कानपुर–लखनऊ हाईवे पर लॉजिस्टिक्स पार्क

राज्य सरकार की योजना के तहत कानपुर–लखनऊ हाईवे (Kanpur–Lucknow Highway) पर 50 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क (Logistics Park) विकसित किया जाएगा। जिसकी निवेश राशि ₹650 करोड़ होगी। इसमें संभावित रोजगार 7,500 हो सकते है। यह परियोजना प्रदेश को सप्लाई चेन और वेयरहाउसिंग हब के रूप में स्थापित करने में सहायता करेगी। साथ ही MSME और ई-कॉमर्स सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और नोएडा क्षेत्र में 40 मेगावाट क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क विकसित करने की योजना है। जिसकी निवेश राशि ₹2,500 करोड़ होगी और इसकी क्षमता 40 मेगावाट होगी। डिजिटल इंडिया (Digital India)और आईटी सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए यह परियोजना प्रदेश को डेटा स्टोरेज और क्लाउड सर्विसेज के क्षेत्र में मजबूत बनाएगी।

निवेशकों का बढ़ता भरोसा, यूपी बना पसंदीदा गंतव्य

सिंगापुर दौरे (Singapore tour) के पहले ही दिन हुए इन बड़े निवेश समझौतों से ये स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुनियादी ढांचे में सुधार, बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेशक-हितैषी नीतियों ने यूपी को ग्लोबल कैपिटल के लिए आकर्षक बनाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कि उत्तर प्रदेश अब केवल उपभोक्ता बाजार नहीं, बल्कि उत्पादन और नवाचार का केंद्र बन रहा है।

Read More:- अब घर बैठे दर्ज करें शिकायत, दिल्ली में CM Jansunwai Portal लॉन्च

Related Articles

Back to top button