Breaking newsदेशन्यूज़राज्य

जुमे की नमाज साल में 52 बार… वाले बयान को लेकर चर्चा में ए CO अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर

इसी साल उत्तर प्रदेश के संभल में सांप्रदायिक हिंसा और इसी साल मार्च में होली के समय संभल के CO अनुज चौधरी अपने एक बयान की वजह से एकाएक सुर्खियों में आ गए थे। लकिन अब अनुज चौधरी का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें संभल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है। चंदौसी संभल का ही एक दूसरा क्षेत्र है। इस तबादले के बाद अब संभल सर्किल की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक यानी एएसपी आलोक भाटी को सौंपी गई है।

बात इसी साल होली की है, इसी दौरान संभल के CO अनुज चौधरी ने कहा था कि होली के रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन अपने घर में ही रहना चाहिए। इस बार होली शुक्रवार को पड़ी है, इसी दिन जुमे की नमाज भी होती है। उन्होंने सभी इस खास मौके पर सभी से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की बात कही थी।

CO अनुज चौधरी अपने एक बयानके चलते सुर्खियों में थे

इसी साल मार्च में होली के समय सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देने के लिए अनुज चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि होली एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है जबकि शुक्रवार को जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। ऐसे में जिनको रंगों से दिक्कत है वो अपने घरों में ही रहें, और जो बाहर निकल रहे हैं वो व्यापक सोच रखें और त्योहार को एक साथ मिलकर मनाएं। उनके यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हालांकि, बाद में उनके इस बयान की कुछ लोगों ने आलोचना भी की थी।

 

Related Articles

Back to top button