
गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के पास खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को 16 वर्ष का किशोर टॉफी दिलाने के बहाने अगवा कर 16 साल के छात्र ने दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव के निवासी ने क्या कुछ कहा
गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी 5 वर्षीय पुत्री घर के समीप खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया और उसके दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
खून से लथपथ घर पहुंची पीड़िता
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। लगभग दो घंटे बाद रोती बिलखती बच्ची बदहवास अवस्था में घर पहुंची। परिजन लहूलुहान बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। बच्ची ने सामान्य होने पर आपबीती बताई। घटना की जानकारी लगने पर बच्ची के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। आरोपी किशोर गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता है और बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती है।