Suryakumar Yadav Vacation: पत्नी संग ऋषिकेश में छुट्टी मना रहे हैं सूर्यकुमार यादव

अपने बल्ले से साल 2022 में रन के अंबार लगाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar) को बांग्लादेश दौरे पर से आराम दिया गया है। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी देविश शेट्टी (Devisha Shetty) के साथ घूमने का प्लान बनाया। अक्सर भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के स्टार छुट्टियों में घूमने के लिए विदेश चले जाते हैं, लेकिन भारतीय टीम का चमकता हुआ सितारा घूमने ऋषिकेश गया। वहां की फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की। सूर्या ने नवंबर में खत्म हुए टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में शानदार प्रदर्शन किया था।
सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर ईयर (Most Run In Calendar Year) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। सूर्यकुमार ने मुंबई टी20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए शानदार बल्लेबाजी करके सूर्या ने टीम इंडिया के लिए अपने दरवाजे खोल दिए। भारत के लिए उन्होंने 42 T20 में 44 की औसत से 1408 रन बनाए। सूर्या का बल्ला आईपीएल में भी जमकर बोल रहा है। यहां उन्होंने 123 मुकाबलों में 30 की औसत से 2644 रन बनाए हैं। उन्हें 16 वनडे मुकाबलों में भी खेलने का मौका मिला है लेकिन वहां अभी तक वह कुछ खास नहीं कर सके हैं।
सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी के साथ साल 2016 में शादी की थी। जो मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं। हालांकि, उनका जन्म मुंबई में हुआ। साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यहीं से पूरी की। देविशा ने मुंबई के पोद्दार कॉलेज से अपनी डिग्री हासिल की है। बता दें कि इसी कॉलेज में उनकी मुलाकात भारतीय टीम के आने वाले स्टार सूर्यकुमार यादव से हुई। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी।