
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गोली लग गई है जिससे वह घायल हो गए। गोविंदा के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है, जिससे उन्हें खुद को गोली लगी। गोविंदा को अपनी पिस्टल साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी। गोली उनके पैर पर लगी है। यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे की है। गोली लगने से उनके पैर से बहुत खून बह गया था। गोली लगने के बाद गोविंदा को अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकल दी गई है। एक्टर अब खतरे से बाहर है। अभिनेता गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने बताया कि सब गोली निकल ली गई है डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने के लिए कहा है। लेकिन उन्होंने बताया कि गोविंदा चाहते है, अगर सब ठीक रहा तो वो आज शाम ही घर चले जाए।
एक्टर को पैर के अंगूठे पर गोली लगी थी। उनके भाई ने बताया की वह अब ठीक हो रहे है। मैं उनके चाहने वालो को धन्यवाद करता हूं। वे 1-2 दिन यहां रहेंगे, सभी लोग मेरे भाई को प्यार करते हैं और सभी ने उनके तबियत की जानकारी ली हैं।