अध्यात्म
Sakat Chauth Vrat 2023- जानिए सकट चौथ पूजा का नियम और शुभ मुहूर्त

आज सकट चौथ व्रत है जिसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत माघ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को रखा जाता है। आज के दिन भगवान गणेश और चन्द्रमा की पूजा की जाती है। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लम्बी उम्र के लिए माताएं रखती है। यह व्रत शाम को चन्द्रमा को अर्घ देकर खोला जाता है। इस दिन तिलकुट का प्रसाद बनाकर भगवान गणेश को भोग लगाया जाता है। इसलिए इसे तिलकुट चतुर्थी भी कहते है।
सकट चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त
माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को 10 जनवरी दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से शुरू होगा और यह 11 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगा। सकट चौथ आज 12 बजे से इसलिए शुरू है क्योंकि 7:15 से दोपहर 12:09 तक पंचांग के अनुसार भद्रा काल रहेगा। इस भद्रा काल में किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है।