Lifestyleएजुकेशन

How To Make Hair Dye At Home : सफेद बालो की समस्या से पाए आज ही निजात ,  बनाएं घर पर ही बनाएं नेचुरल  डाई

क्या आपके सिर पर भी सफेद बाल बढ़ते जा रहे हैं जिन्हें छिपाते-छिपाते आप थक चुके हैं? अब बालों को काला करने के लिए महंगी केमिकल डाई या सलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं। घर पर ही एक बिल्कुल मुफ़्त चीज़ से आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकते हैं।

How To Make Hair Dye At Home : फ्री में बाल काले करने का घरेलू तरीका

 

How To Make Hair Dye At Home : बढ़ती भागदौड़ और तनाव भरी दिनचर्या के कारण आजकल लोग बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कम उम्र में ही सफेद बाल दिखाई देना अब बहुत आम हो गया है। सफेद बाल न सिर्फ आत्मविश्वास कम करते हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती पर भी असर डालते हैं। अक्सर लोग इन्हें छिपाने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट या डाई का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वही सफेद बाल फिर से नजर आने लगते हैं। इन ट्रीटमेंट्स से जेब पर बोझ तो पड़ता ही है, साथ ही केमिकल-आधारित प्रोडक्ट्स स्कैल्प को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बेहतर विकल्प है कि आप घर में मौजूद एक सब्जी के छिलके और कुछ आसान, सस्ती चीजों की मदद से नेचुरल हेयर डाई तैयार करें जो सुरक्षित भी है और बजट-फ्रेंडली भी। प्याज़ के छिलकों से तैयार करें नेचुरल हेयर डाई जिन प्याज़ के छिलकों को आप आमतौर पर बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही आपके काम आ सकते हैं। इन छिलकों की मदद से आप घर पर ही एक देसी हेयर डाई बना सकते हैं, जो बालों को प्राकृतिक रूप से गहरा रंग देती है। इसका फायदा यह है कि यह केमिकल-फ्री होती है और नुकसान भी नहीं पहुंचाती। प्याज़ के छिलकों में सल्फर, विटामिन A, C, E और फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मज़बूती भी देते हैं। इनसे हेयर डाई बनाना बेहद आसान है।

हेयर डाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • प्याज़ के छिलके
  • कॉफी
  • नारियल तेल
  • विटामिन E कैप्सूल
  • चाय पत्ती
  • लोहे की कड़ाही

हेयर डाई बनाने का तरीका 

घर पर नेचुरल हेयर डाई तैयार करने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही गरम करें। कड़ाही अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसमें प्याज़ के छिलके डालकर हल्का भून लें। जब छिलके काले होने लगें, उन्हें उतारकर ठंडा करें और फिर मिक्सर में बारीक पीस लें। अब इस पाउडर में कॉफी पाउडर मिला दें। इसके बाद मिश्रण में नारियल तेल और विटामिन-E कैप्सूल मिलाएँ। सारी सामग्री को दोबारा लोहे की कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें। अगले दिन इसे इस्तेमाल करने से पहले चाय पत्ती का पानी उबालकर मिश्रण में मिलाएँ और पूरी तरह ठंडा होने दें। आपकी घर पर बनाई हुई प्राकृतिक हेयर डाई तैयार है।

Read More: DELHI : दिल्ली में इस बार रामलीला और दुर्गा पूजा को लेकर खास इंतजाम, CM रेखा गुप्ता ने बनाई समितियां।

बालों में हेयर डाई कैसे लगाएं

प्याज़ के छिलकों से बनी इस नेचुरल हेयर डाई को लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह धो लें, ताकि उनमें तेल या गंदगी न रहे। इसके बाद बालों को कंघी करके सुलझा लें।  अब तैयार डाई को जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक अच्छी तरह अप्लाई करें। इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। समय पूरा हो जाने पर बालों को सादे पानी से धो लें। आपके बाल प्राकृतिक रूप से गहरे और चमकदार दिखने लगेंगे।

होममेड डाई कितनी बार लगाएँ 

सफेद बालों को कम करने और बेहतर नतीजे पाने के लिए इस घरेलू डाई का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। कोशिश करें कि महीने में कम से कम 4 बार इसे जरूर लगाएँ। इससे धीरे-धीरे सफेद बालों की समस्या में राहत मिल सकती है।

इन बातों का ध्यान रखें

  1. इस होममेड डाई को लगाने के बाद तुरंत शैंपू न करें। कम से कम 2 दिन तक शैंपू का इस्तेमाल न करें।
  2. यदि डाई लगाने के बाद स्कैल्प में जलन या खुजली महसूस हो, तो इसका उपयोग बंद कर दें।
  3. यदि आपके स्कैल्प पर कोई इन्फेक्शन, घाव या संवेदनशीलता है, तो इस डाई को इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button