एजुकेशन
Trending

CBSE 10th Result के बाद 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' की तैयारी शुरू, आज से भरे जाएंगे LOC फॉर्म

सीबीएसई ने 10वीं के नतीजों के बाद सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित करने के तुरंत बाद ‘सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026’ के लिए कमर कस ली है। बोर्ड ने आज यानी 16 अप्रैल से स्कूलों के लिए ‘लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स’ (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई शिक्षा नीति के तहत लागू किए गए ‘टू एग्जाम सिस्टम’ में यह दूसरा बोर्ड एग्जाम उन छात्रों के लिए मददगार है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या कंपार्टमेंट क्लियर करना चाहते हैं।

आवेदन की समय-सीमा

सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूल 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक छात्रों की सूची और परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि कोई स्कूल इस समय-सीमा में चूक जाता है, तो उन्हें 21 और 22 अप्रैल को लेट फीस के साथ आवेदन करने का अंतिम मौका दिया जाएगा।

  • परीक्षा फीस: भारत और नेपाल के छात्रों के लिए फीस 320 रुपये प्रति विषय तय की गई है।
  • लेट फीस: समय सीमा के बाद आवेदन करने पर 2000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
  • नोट: सभी आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म सबमिट नहीं होंगे।

Read More:- TCS में धर्मांतरण का आरोप, तो Lenskart के ड्रेस कोड पर मचा बवाल!

कौन दे सकता है यह परीक्षा?

बोर्ड ने साफ़किया है कि यह परीक्षा सभी के लिए नहीं है। इसके लिए पात्रता के नियम इस प्रकार हैं:

  • अंक सुधार : मुख्य परीक्षा पास कर चुके छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षा दे सकते हैं।
  • कंपार्टमेंट: कंपार्टमेंट कैटेगरी वाले छात्र नियमों के तहत शामिल हो सकते हैं।
  • छूटे हुए छात्र: जो छात्र पहले चरण की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे भी फीस भरकर आवेदन कर सकते हैं।
  • प्राइवेट छात्र: 2024-25 सत्र के कंपार्टमेंट छात्र ‘तीसरे मौके’ के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।

बदलाव और नियम

सीबीएसई ने इस बार छात्रों को कुछ विशेष रियायतें भी दी हैं:

  • मैथ्स में बदलाव: छात्र मैथ स्टैंडर्ड और मैथ बेसिक के बीच चुनाव बदल सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा किसी अन्य विषय में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
  • सिलेबस: दूसरे बोर्ड एग्जाम का सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य परीक्षा 2026 का था।
  • अनुपस्थिति पर प्रभाव: यदि कोई छात्र आवेदन करने के बाद परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसका मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ही अंतिम माना जाएगा।
  • वापसी का मौका: यदि रिजल्ट के बाद छात्र को लगता है कि उसे दोबारा परीक्षा नहीं देनी है, तो वह अपना आवेदन वापस भी ले सकता है।

Read More:-नासिक TCS बीपीओ में ‘दबंग मैम’ का खौफनाक चेहरा, कॉर्पोरेट की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का खेल

Related Articles

Back to top button