Breaking news

IPL 2026 Auction: काम नहीं आई तूफानी बैटिंग….. ऑक्शन में अनसोल्ड रहे सरफराज खान

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी-नीलामी शुरू हो गई है। भारतीय स्टार और अनुभवी बल्लेबाज सरफराज खान अनसोल्ड रहे। किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

IPL 2026 की मिनी-नीलामी में भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने भी 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अपना नाम रजिस्टर कराया था। हालांकि, सरफराज खान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। वह अनसोल्ड रहे। पिछले साल की नीलामी में भी खान अनसोल्ड रहे थे। तब भी किसी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई थी। हालांकि, आज ही 16 दिसंबर को सरफराज खान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली थी।

22 गेंदों में 73 रन बनाए

सरफराज ने 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से सिर्फ 22 गेंदों में 73 रन बनाए। इस पारी के दौरान सरफराज ने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह T20 फॉर्मेट में उनका सबसे तेज अर्धशतक था। सरफराज ने रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की विस्फोटक साझेदारी करके टीम की जीत की मजबूत नींव रखी।

सरफराज खान का IPL करियर

28 साल के सरफराज खान ने 2015 में IPL में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने IPL में 50 मैच खेले हैं और 585 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL खेला था। सरफराज IPL में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि, वह फिलहाल IPL में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button