दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब कहलाएगा सेवा तीर्थ भवन
Delhi's Udyog Bhawan Metro Station renamed, now called Seva Tirtha Bhawan

कल 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। अब से पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय एक ही जगह पर होंगे। बता दें कि इस कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है और वही अब दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर ‘सेवा तीर्थ’ दिया गया है। इसका ऐलान कार्यालय के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया है।
मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि आज एक पावन, पुनीत और पवित्र अवसर है, ये परिवर्तन का अवसर है। हम सभी इस पल के साक्षी बन रहे हैं, जो सालों में नहीं, सदियों में कभी-कभी आता है। हम सबका सौभाग्य है कि हमें इस दिन का साक्षी बनने का मौका मिला है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं 140 करोड़ लोगों को इस अवसर की बधाई देता हूँ।’
वहीं, DMRC ने स्टेशन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं:
डीएमआरसी का कहना है कि अगले तीन महीने तक नए नाम के नीचे ‘पूर्व उद्योग भवन’ लिखा रहेगा। साथ ही टोकन वेंडिंग मशीन (TVM) पर नया नाम ‘सेवा तीर्थ’ लिखा रहेगा। स्टेशन पर यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए विशेष सहायकों को तैनात किया गया है। वहीं, स्टेशन के साइनबोर्ड और ऑडियो सिस्टम को अपडेट करना जारी है। बाकी सभी सुविधाएं समान रहेंगी।
डीएमआरसी ने स्टेशन के साइनबोर्ड और ऑडियो सिस्टम को अपडेट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, स्टेशन का गेट नंबर और इंटरचेंज सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी। यात्रियों को भ्रम से बचाने के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा और पुराने नाम के साथ ब्रैकेट में नया नाम भी दिखाया जाएगा।




