मनोरंजन

क्या प्यार में हैं Shivangi Joshi?, ‘Thinking Of You’ पोस्ट से उठे सवाल

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर पर्पल ड्रेस में ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। ‘Thinking Of You’ कैप्शन से फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता।

‘Thinking Of You’ लिखकर शिवांगी जोशी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं, जिसका कैप्शन दिया है —“Thinking Of You”। इस एक लाइन ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है जिससे कमेंट सेक्शन में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

पर्पल बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अवतार

शिवांगी जोशी इन तस्वीरों में पर्पल कलर की फिटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। सॉफ्ट मेकअप, खुले बाल और अलग-अलग पोज़ में उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। कभी दीवार से टिककर, तो कभी खिड़की के पास खड़े होकर उन्होंने कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दिए हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

‘Thinking Of You’ — आखिर किसके लिए?

शिवांगी के इस कैप्शन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कई यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस किसे याद कर रही हैं। वहीं कुछ फैंस इसे सिर्फ एक रोमांटिक और पॉजिटिव कैप्शन बता रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके फैंस लगातार हार्ट ( Heart) और फायर इमोजी के साथ प्यार लुटा रहे हैं।

Read More:- प्रेमानंद महाराज से चौथी बार मिलने पहुंचे अनुष्का-विराट

टीवी की लोकप्रिय स्टार

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। इसके अलावा वह बालिका वधू 2 (Balika Vadhu 2) और बरसातें – मौसम प्यार का (Barsatein–Mausam Pyaar Ka) जैसे शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है जिसकी वजह से हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है।

Related Articles

Back to top button