अध्यात्म

21 फरवरी से शुरू होगा Khatu Shyam Mela 2026, जानें दिल्ली से दर्शन का पूरा प्लान

राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में जल्द ही फाल्गुन लक्खी मेला लगने जा रहा है,यह मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। The Falgun Lakkhi Mela is going to be held soon at the famous Khatu Shyam Temple in Sikar, Rajasthan. This fair will be organized from 21 February to 28 February 2026.

राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में जल्द ही फाल्गुन लक्खी मेला लगने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हर साल इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। यह मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अगर आप भी दिल्ली से परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।

कब से कब तक लगेगा मेला?

खाटू श्याम जी का मेला 21 फरवरी 2026 (शनिवार) से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 (शनिवार) तक चलेगा। इस दौरान निशान यात्रा, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।

इस बार नहीं होंगे VIP दर्शन

फाल्गुन लक्खी मेले में इस बार प्रशासन ने कुछ बदलाव किए हैं। सभी भक्तों के लिए VIP दर्शन बंद कर दिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए प्रवेश और निकास मार्ग (रूट) बनाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली से कैसे पहुंचें?

अगर आप दिल्ली से खाटू श्याम जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से जा सकते हैं। वहीं, अगर आप बजट में अपनी ट्रिप पूरी करना चाहते हैं, तो ट्रेन सबसे अच्छा विकल्प है।

Read More:- प्रेमानंद महाराज से चौथी बार मिलने पहुंचे अनुष्का-विराट

ट्रेन का रूट

आप दिल्ली से सीधे रींगस या जयपुर जंक्शन के लिए ट्रेन ले सकते हैं। इस बार कुछ विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, जिनमें ‘कुरुक्षेत्र-फुलेरा’ और ‘दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा’ शामिल हैं। साथ ही मेले के दौरान रींगस स्टेशन के लिए हर 20 मिनट में ट्रेन उपलब्ध रहेगी।

अगर आप जयपुर उतरते हैं, तो रेलवे स्टेशन से 10 मिनट दूर ‘सिंधी कैंप बस स्टैंड’ जाएं। वहां से खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस या टैक्सी उपलब्ध है। जयपुर से मंदिर की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। स्लीपर कोच का किराया लगभग 300 से 400 रुपये और एसी कोच का किराया 1000 से 1200 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

Read More:- Noida Flower Festival 2026: 19 से 22 फरवरी तक शिवालिक पार्क में सजेगा रंग-बिरंगा फूलों का मेला, जानिए पूरी डिटेल

Related Articles

Back to top button