न्यूज़
Trending

JNU Violence News: आधी रात JNU में बवाल, ABVP और लेफ्ट विंग के बीच चले लाठी-डंडे

जेएनयू में कुलगुरु के इस्तीफे की मांग को लेकर आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग के बीच हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडे चले और कई छात्र घायल हुए। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। At midnight, a violent clash broke out between the ABVP and the Left Wing at JNU demanding the Vice Chancellor's resignation. Lathi-charges were used, and several students were injured. The administration has ordered an investigation.

कुलगुरु के इस्तीफे की मांग के बीच ABVP और लेफ्ट विंग में झड़प, कई छात्र घायल

नई दिल्ली। राजधानी स्थित जेएनयू (Jawaharlal Nehru University) में कुलगुरु के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद आधी रात हिंसक झड़प में बदल गया। छात्र संगठनों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कई छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। परिसर में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कुछ नीतिगत फैसलों को लेकर छात्रों का एक वर्ग प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान कुलगुरु के इस्तीफे की मांग तेज हो गई। प्रदर्शन के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। एबीवीपी (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) और लेफ्ट विंग से जुड़े छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है।

Read More:- सिंगापुर दौरे के पहले दिन योगी सरकार को बड़ी कामयाबी, ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते से यूपी को मिली नई रफ्तार

आधी रात परिसर में अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे के आसपास दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आए। कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई और उनके बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। कई छात्रों को सिर और हाथ-पैर में काफी चोटें आईं है। तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए कहा, कि परिसर में शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति गठित करने की बात भी कही गई है।

https://x.com/ABVPVoice/status/2025702956247687672?s=20

कई छात्रों ने ये आरोप लगाया है कि उनको वामपंथी छात्रों ने ढूंढकर मारा। एबीवीपी छात्र को अपनी जान बचाने के लिए झाड़ियों में छुपना पड़ा, तो कई छात्र को कैंपस के घने जंगल में छुपना पड़ा। एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने ये आरोप लगाया है कि वे केवल प्रदर्शन देखने गए थे, तभी एक समूह ने उन्हें घेरकर लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। इसके साथ ही बेल्ट और ईंट-पत्थरों से भी उन पर हमला किया गया।

कुलगुरु के इस्तीफे की मांग क्यों?

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि हालिया प्रशासनिक फैसलों से छात्र हित प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि संवाद की कमी और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने के कारण असंतोष बढ़ा। वहीं, प्रशासन ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए नियमों के तहत काम करने की बात कही है।

Read More:- ‘The Bluff’ से हॉलीवुड में धमाका, ‘Varanasi’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका

पुलिस और सुरक्षा बढ़ी

घटना के बाद परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। अधिकारियों का कहना है, कि अभी हालात काबू में हैं, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

पहले भी हो चुकी हैं झड़पें

जेएनयू में छात्र राजनीति का लंबा इतिहास चला आ रहा है और इससे पहले भी अलग-अलग मुद्दों पर छात्र संगठनों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालांकि, आधी रात हुई इस ताजा हिंसा ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और संवाद प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button