न्यूज़
Trending

Holi 2026: दिल्ली में होली पर नहीं रहेगा 'ड्राई डे', खुली रहेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में होली पर शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है, ताकि त्योहार के दौरान शांति बनी रहे। It has been decided to keep liquor shops closed on Holi in many areas of Delhi-NCR, so that peace is maintained during the festival.दिल्ली-NCR के कई इलाकों में होली पर शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है, ताकि त्योहार के दौरान शांति बनी रहे। It has been decided to keep liquor shops closed on Holi in many areas of Delhi-NCR, so that peace is maintained during the festival.

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए इस होली एक बड़ी खबर सामने आई है। होली के अवसर पर शराब की दुकानें रोज़ की तरह खुली रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने ड्राई डे की सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किन-किन दिनों शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं:

सरकार के आदेश में क्या है?

आबकारी विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 फरवरी (महाशिवरात्रि), 21 मार्च (ईद-उल-फितर), 26 मार्च (राम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को ही दुकानें बंद रहेंगी। इस सूची में होली का नाम शामिल नहीं है, जिसका मतलब है कि लोग होली के दिन कानूनी रूप से शराब खरीद सकेंगे।

हालांकि, जिन होटलों के पास एल-15 और 15-एफ लाइसेंस है, वहां ठहरने वाले मेहमानों को सेवा के रूप में शराब दी जा सकेगी। विभाग ने यह भी साफ किया है कि अगर ड्राई डे की सूची में कोई बदलाव होता है, तो लाइसेंस धारकों को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

होली के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पूरे शहर में 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

पुलिस ने होली पर ‘ऑपरेशन आघात’ अभियान भी शुरू किया है, जिसमें 204 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 973 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और बाइक स्टंट करने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में चेकपोस्ट लगाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की टीमें ब्रेथ एनालाइजर और स्पीड डिटेक्शन उपकरणों के साथ अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

साथ ही, जहां दिल्ली में होली पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी, वहीं एनसीआर के कुछ शहरों में ड्राई डे रहने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने ड्राई डे घोषित कर दिया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य इलाकों में भी दुकानें बंद रहने के आसार हैं।

Read More:- Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का दुबई रियल एस्टेट पर असर, क्या भारत की ओर लौटेंगे निवेशक?

Related Articles

Back to top button