
बिहार के वैशाली जिले में एक शख्स का अपनी साली के प्रति ‘पागलपन’ देख लोग हैरान रह गए। दो बच्चों का पिता अपनी ही शादीशुदा साली से निकाह करने की जिद पर अड़ गया और देखते ही देखते गांव के ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।
क्या है पूरा मामला?
घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर राम राय गांव की है। यहाँ के निवासी राज कुमार शर्मा का अपनी साली के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज कुमार की शादी 11 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, उसकी साली भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं।
जब घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो राज कुमार ने आत्मघाती कदम उठाते हुए टॉवर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे डाली।
Read More:-KBC में अमिताभ बच्चन से बोला था झूठ, अब ‘Still Alive’ में समय रैना ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस से फोन पर की डिमांड-‘साली से कराओ शादी’
टॉवर पर चढ़े युवक को देख इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची देसरी और चांदपुरा पुलिस ने जब राज कुमार के मोबाइल पर फोन किया, तो उसने दो टूक कहा-‘मेरी शादी साली से करा दो, तभी नीचे उतरूंगा, वरना यहाँ से कूद जाऊंगा।’
घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस घंटों तक युवक को नीचे उतरने के लिए मनाती रही। काफी मान-मनौव्वल और सुरक्षा के आश्वासन के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतरा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वैशाली में टॉवर पर चढ़ने का ‘ट्रेंड’
हैरानी की बात यह है कि वैशाली में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है।पिछले सोमवार को महनार में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में हाई-टेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गई थी। इन अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं




