Breaking newsन्यूज़राज्य
Trending

मुंबई म्यूजिक कॉन्सर्ट में 'ड्रग ओवरडोज' का कहर! दो छात्रों की मौत, 5 गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार। जानिए कैसे MDMA और लापरवाही ने इस इवेंट को बना दिया मौत का कारण।

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना 11 अप्रैल की देर रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे शहर को हिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, दो युवतियां और एक युवक इस लाइव म्यूजिक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी के बीच कथित तौर पर शराब और नशीले पदार्थों का सेवन किया गया, जिसके बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि तीनों युवाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवती और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और कॉलेज सर्कल में भी डर का माहौल है।

Read More:-अब 6 घंटे का सफर सिर्फ 2.5 घंटे में,पीएम मोदी ने दी 12,000 करोड़ की सौगात

पुलिस की शुरुआती जांच में ड्रग्स ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों के खून के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वनराई पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पीड़ितों के दोस्त, इवेंट ऑर्गनाइजर और सिक्योरिटी टीम से जुड़े लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉन्सर्ट में ड्रग्स कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल किया गया नशीला पदार्थ MDMA था, जिसे मुंबई के बाहर से लाया गया था। एक आरोपी के पास से 6 से 7 गोलियां भी बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक ने इवेंट में जाते समय टैक्सी में ही एक गोली ली थी और बाद में कॉन्सर्ट में दूसरी गोली लेने के कारण ओवरडोज हो गया। यह कॉन्सर्ट काफी बड़ा था, जिसमें करीब 3,000 से 4,000 युवा शामिल हुए थे और एंट्री फीस लगभग 2,000 रुपये थी।

Read More:- QR कोड और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए रची गई थी साजिश? पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा

Related Articles

Back to top button