Breaking newsन्यूज़राज्य
Trending

पत्नी पर शक के चलते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में शक के चलते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसका कान कट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका कान कट गया।

यह घटना 16 अप्रैल की शाम सिद्धार्थ विहार स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में हुई। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक नाम का युवक बाइक से सोसाइटी के पास से गुजर रहा था, तभी वहां रहने वाला नितिन अचानक तलवार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया।

हमला इतना अचानक था कि अभिषेक संभल नहीं पाया और जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी ने लगातार वार किए, जिससे उसका कान बुरी तरह कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Read More:-Delhi Police Anti Terror Operation: महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गजवा-ए-हिंद साजिश नाकाम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नितिन को अपनी पत्नी और अभिषेक के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी वजह से पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। इसी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Read More:- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अभिनेत्री तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button