
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार इस चरण में करीब 92.88 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक के रिकॉर्ड को पार करती नजर आई।
कोलकाता में पीएम मोदी का हुगली दौरा
मतदान के अगले दिन शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में हुगली नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने नाव से नदी की सैर की और वहां मौजूद नाविकों व लोगों से मुलाकात की।
गंगा को बताया ‘बंगाल की आत्मा’
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए गंगा नदी के महत्व को बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत की प्रवृत्ति सराहनीय है। सुबह सैर करने वाले लोगों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’
Read More:- यूपी में 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही विधवा पेंशन, सरकार दे रही हर महीने ₹1000
https://x.com/narendramodi/status/2047534804938498326?s=20
नाविकों और स्थानीय लोगों से बातचीत
पीएम मोदी ने हुगली किनारे नाव चलाने वाले लोगों और सुबह टहलने वालों से बातचीत की। उन्होंने नाविकों की मेहनत की सराहना की और राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
https://x.com/narendramodi/status/2047533709436637347?s=20
हुगली किनारे की तस्वीरें भी साझा
प्रधानमंत्री ने हुगली नदी, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इन स्थलों की फोटोग्राफी करने की भी कोशिश की।
https://x.com/narendramodi/status/2047564907286311077?s=20
चुनावी रैली में टीएमसी पर निशाना
इससे पहले गुरुवार को एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को कमजोर किया है। साथ ही उन्होंने कृष्णानगर में रैली कर बीजेपी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की।
