गज़ब न्यूज़

मूसा हसाया की 12 बीवियां, 102 बच्चे और 578 पोते-पोतियां है, दुनिया में बनाया रिकॉर्ड

आज के समय में माइक्रो फैमिली का चलन बढ़ता जा रहा है। लोग ‘हम दो, हमारे दो’  कॉन्सेप्ट के बजाय ‘हम दो, हमारा एक’ की पॉलिसी अपना रहे है। दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने में आज के पेरेंट्स कांप जाते हैं। युगांडा के मूसा हसाया ऐसा बिलकुल नहीं सोचते हैं। उन्होंने बच्चे पैदा करने में ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे अब शायद की कोई तोड़ पाए। मूसा हसाया ने इतने बच्चे पैदा किए हैं कि अब उनका घर किसी जिले से कम नहीं लगता। उन्होंने अपना एक पूरा गांव बसा लिया है।
मूसा हसाया के कुल 102 बच्चे और 578 पोते-पोतियां हैं। उन्होंने कुल 12 शादियां की , जिनसे उन्होंने 102 बच्चे पैदा किए। उनके बच्चों के बच्चे अब 578 पार कर चुके हैं। एक भरा-पूरा विशाल गांव उन्होंने अपनी ही मेहनत से बसा लिया है। एक गांव में सिर्फ उन्हीं का परिवार फैला हुआ है। मूसा हसाया को अपने परिवार के पूरे सदस्यों के नाम तक याद नहीं है। नाती-पोते छोड़िए, उन्हें अपने बच्चों के नाम तक याद नहीं।

मूसा हसाया को गम इस बात का है कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, जिसकी वजह से वह अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं। इतने ज्यादा बच्चे करने का अब उन्हें पश्चाताप हो रहा है। युगांडा के बुटालेजा जिले के बुगिसा गांव में रहने वाले इस परिवार में अब सैकड़ों लोग है। मूसा हसाया ने कहा है कि अब परिवार चलाने में भी कठिनाई आ रही हैं क्योंकि उनके पास 2 एकड़ जमीन है और परिवार सैकड़ों में है। उनकी दो पत्नियों ने तो साथ छोड़ दिया क्योंकि ये उनकी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे थे। अब वह अपने बच्चों को खाना, शिक्षा और कपड़े तक नहीं मुहैया करा पा रहे।

 

इतने बच्चे पैदा करने के बाद मूसा हसाया हैं बेरोजगार

मूसा हसाया फिलहाल बेरोजगार हैं। उनका गांव, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग दूर-दूर से उनके परिवार को देखने आते हैं। क्योंकी ये एक अजूबे से काम नहीं है , इन्होनें दुनिया भर में सबसे ज्यादा बच्चे करने का रिकॉर्ड बनाया है। मूसा का कहना है कि अब आगे ज्यादा परिवार नहीं बढ़ाना ,इसलिए उनकी पत्नियां बर्थ कंट्रोल पर काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button