BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में पहुंची Income Tax डिपार्टमेंट की टीम, फोन-लैपटॉप किए जब्त

इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (BBC) के दिल्ली स्थित दफ्तर पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद लोगों से सवाल-जवाब किया गया। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों के फोन भी अधिकारियों ने जब्त कर लिए हैं और लोगों से पूछताछ जारी है।
कर्मचारियों को लैपटॉप-कंप्यूटर इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया है। आईटी के अधिकारी का कहना है, कि यह रेड नहीं सर्वे है। कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया गया है। उनके फोन भी जब्त कर लिए गए है। दिल्ली और मुंबई समेत 20 जगहों पर जांच जारी है। विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लंदन बेस्ड कंपनी पर छापा क्यों मारा है। कुछ रिपोर्टों से पता चला है, कि विभाग कार्यालय को सील भी कर सकता है।
जानें कांग्रेस ने इनकम टैक्स की रेड पर क्या कहा?
कांग्रेस (Congress) समेत विपक्षी दलों ने इसे बदले की कार्रवाई कहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैंडल से लिखा है, ‘कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री (Documentary) आई, उसे बैन किया गया। उसके बाद अब BBC पर आईटी (IT) का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।’
पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।
अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है।
अघोषित आपातकाल
— Congress (@INCIndia) February 14, 2023
यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।
'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'
: @Jairam_Ramesh जी pic.twitter.com/PvQ57tMTVP
— Congress (@INCIndia) February 14, 2023