न्यूज़राज्य

सिक्किम के पूर्व मंत्री का नहर में मिला शव, 9 दिन पहले से थे लापता

पश्चिम बंगाल की नहर में मिला सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव। बताया जा रहा है आरसी पौड्याल करीब 9 दिन पहले से लापता थे। शव मिलने से पहले उनकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। नहर में 80 साल के मंत्री का शव तैरता हुआ नजर आया। रिपोर्ट के मुताबिक यह संदेह है कि शव को तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से नीचे लाया गया था।

सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल लापता होने के 9 दिन बाद पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास एक नहर में उनका शव पाया गया। बता दे की 80 साल के पौडयाल का शव मंगलवार को फुलबारी में तीस्ता नहर में पाया गया है। पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शव कि पहचान उसके पहने हुए कपड़ो और घड़ी से कि गई है, और संदेह है कि शव को तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से नीचे लाया गया होगा।

आरसी पौड्याल सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाने जाते थे। पौड्याल ने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। 70 और 80 के दशक के अंत में पौड्याल को हिमालयी राज्य के राजनीतिक पहलू में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता था।

पौडयाल पहले सिक्किम विधानसभा में उपाध्यक्ष थे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने थे। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया और साथ ही कहा “मैं एक राजनेता और प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता स्वर्गीय आरसी पौडयाल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं।”

Related Articles

Back to top button